खेल

उत्तराखंड की तीन खिलाड़ियों का भारतीय टीम में चयन

देहरादून। उत्तराखंड की तीन प्रतिभाशाली खिलाड़ी राघवी बिस्ट, नंदिनी कश्यप और प्रेमा रावत का चयन भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए हुआ है। यह टीम 7 अगस्त से 24 अगस्त, 2025 तक ऑस्ट्रेलिया के मल्टी-फॉर्मेट दौरे के लिए तैयार है।
सीएयू के सचिव माहिम वर्मा ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि राघवी, नंदिनी और प्रेमा का भारतीय टीम में चयन उत्तराखंड क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। इन खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा से न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है। हमारी एसोसिएशन हमेशा से युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध रही है और यह चयन उस दिशा में एक बड़ा कदम है। हम इन खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए शुभकामनाएं देते हैं और उम्मीद करते हैं कि वे वहां शानदार प्रदर्शन करेंगी
राघवी बिस्ट, नंदिनी कश्यप और प्रेमा रावत ने अपने शानदार प्रदर्शन और समर्पण से यह मुकाम हासिल किया है। इन खिलाड़ियों ने घरेलू क्रिकेट में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा।
यह पहली बार है जब उत्तराखंड की तीन महिला खिलाड़ी एक साथ भारतीय सीनियर टीम में शामिल हुई हैं, जो राज्य के क्रिकेट इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ता है।
उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि उत्तराखंड के और अधिक खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएं। सीएयू इन खिलाड़ियों को हरसंभव समर्थन प्रदान करेगा ताकि वे अपने करियर में नई ऊंचाइयां छू सकें।”
उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन और पूरे राज्य की ओर से इन खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। यह दौरा न केवल इन खिलाड़ियों के लिए बल्कि उत्तराखंड क्रिकेट के लिए भी एक सुनहरा अवसर है।

———————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *