द दून स्कूल ने जीती फुटबॉल ट्राफी
10वां ऑल इंडिया अंडर-19 ब्वॉयज फुटबाल चैंपियनशिप का समापन
देहरादून। सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल की आेर से आयोजित 10वां ऑल इंडिया अंडर-19 ब्वॉयज फुटबाल चैंपियनशिप के फाइनल में द दून स्कूल ने मैयू कालेज को 3—2 से हराकर खिताब पर कब्जा किया।
सेलाकुई स्कूल के फुटबाल ग्राउंड में मंगलवार को फाइनल मैच द दून स्कूल और मैयू कालेज राजस्थान के बीच खेला गया। संघर्षपूर्ण मुकाबले में दून स्कूल ने मैयू कालेज को 3—2 से हराकर खिताब पर कब्जा किया। दून स्कूल की आेर से 2वें मिनट में लक्ष्य, 48वें व 89वें मिनट े शौर्यजीत और मैयू कालेज की आेर से 1वें व 25वें मिनट में जोरवार ने गोल दागा।
समापन पर मुख्य अतिथि सिडकुल इंडस्ट्री सेलाकुई के चेयरमैन यशवंत सिंह रावत और सेलाकुई स्कूल के हेड मास्टर दिलीप कुमार पांडा ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्राफी, प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान किए। द दून स्कूल के लक्ष्य शाह को गोल्डन बूट, इमर्जिंग प्लेयर राहुल, मोस्ट वेलुएबल खिलाड़ी सेलाकुई के रिकम, फेयर प्ले ट्राफी जीआरडी वल्र्ड स्कूल को दिया गया।
इस अवसर पर टेक्निकल एडवाइजर व चीफ रेफरी डा. वीरेंद्र सिंह रावत, आयोजक कमलजीत सिंह धालीवाल, फिजियो कुशलानंद सेमवाल, सोनू, रेफरी मनोज नेगी, विमल सिंह रावत, प्रवीन राज सिंह रावत, हर्षित चौहान, वरुण, चौहान, सनम पुन, हिमांशु प्रजापति, प्रकाश रूनी आदि मौजूद थे।
-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-
