खेल

वार्षिक खेलकूद में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

100 मीटर दौड़ में मितांश और राधिका रहे अव्वल
एवरेस्ट सदन को सर्वश्रेष्ठ धावक और अमेजन सदन को मार्च पास्ट का पुरस्कार
देहरादून। कासिगा स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 100 मीटर दौड में मितांश और राधिका अव्वल रहे।
मंगलवार को आयोजित वार्षिक खेलकूद के प्रथम चरण में मुख्य अतिथि मेजर जनरल संजय शर्मा का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत परंपरागत रूप से मशाल प्रज्जवलित कर किया गया। विद्यालय के चारों सदन अमेजन, नाइल, एवरेस्ट और पैसिफिक ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता की शुरूआत मार्चपास्ट, पीटी और घुडदौड़ का प्रदर्शन किया। इसके बाद 100 मीटर दौड़ के वरिष्ठ बालक वर्ग में मितांश और वरिष्ठ बालिका वर्ग में राधिका कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया। कनिष्ठ बालक वर्ग में उज्जवल और बालिका वर्ग में इशाना राय ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्राथमिक स्तर की बाधा दौड के बालक वर्ग अंश और बालिका वर्ग में शिवान्या का नाम रहा। 40 मीटर रिले दौड में वरिष्ठ बालक वर्ग में अमेजन सदन और बालिकाओं में एवरेस्ट सदन प्रथम रहे। कनिष्ठ बालक वर्ग में अमेजन सदन और बालिकाओं में एवरेस्ट सदन प्रथम रहा। इसके अलावा निशानेबाजी और योग में कासिगा स्कूल के छात्रों ने प्रदर्शन किया।
सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब प्राथमिक स्तर में मोहम्मद अरशान, युवराज सिंह, अनुभूति को, कनिष्ठ वर्ग में इशाना व आर्याराज को तथा वरिष्ठ वर्ग में साम्बुद्धा, मितांश और अनुष्का को प्रदान किया गया। सर्वश्रेष्ठ धावक पुरस्कार का सम्मान एवरेस्ट सदन को मिला, जबकि सर्वश्रेष्ठ मार्च पास्ट प्रदर्शन के लिए अमेजन सदन को पुरस्कृत किया गया। सर्वश्रेष्ठ पीटी प्रदर्शन में नाइल सदन रहा। मुख्य अतिथि ने विजेताओं को ट्राफी प्रदान की।

——————————

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *