अंडर-11 गर्ल्स में सावी व ब्वायज में शुभम ने जीता खिताब
अंडर-13 में रुद्राक्ष ने बाजी मारी
जिला टेबल टेनिस चैम्पियनशिप शुरू
देहरादून। जिला टेनिस संघ के तत्वावधान में जिला टेबल टेनिस चैम्पियनशिप शुरू हो गई है। पहले दिन अंडर-11 गर्ल्स में सावी व ब्वायज में शुभम ने खिताब अपने नाम किया। वहीं अंडर-13 में रुद्राक्ष ने बाजी मारी।
बृहस्पतिवार को समर वैली स्कूल में आयोजित चैम्पियनशिप का शुभारंभ देहरादून जिला टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष अशोक वासु ने किया। चैम्पियनशिप के सभी मैच लीग-कम-नॉकआउट पद्धति से खेले गए। अंडर-11 गर्ल्स के फाइनल मे सावी (आर्मी पब्लिक स्कूल) ने जान्हवी रावत (सन वैली स्कूल) को 3-0 (11-5, 11-9, 11-6) से हराकर खिताब अपने नाम किया। इससे पहले सेमीफाइनल में सावी (आर्मी पब्लिक स्कूल) ने सैरत (कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मेरी स्कूल) को 3-0 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में जान्हवी रावत (सन वैली स्कूल) ने प्रगति बेंजवाल (दून स्कॉलर्स स्कूल) को 3-0 से हराया। अंडर–11 ब्वायज के फाइनल मुकाबले में शुभम शाह (द ओएसिस स्कूल) ने सार्थक बिष्ट (ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल) को 3-0 (11-9, 12-10, 11-8) से हराकर खिताब जीता। इससे पूर्व अंडर -11 के पहले सेमीफाइनल में शुभम शाह (द ओएसिस स्कूल) ने जैविक आनंद (सेंट जोसेफ्स एकेडमी) को 3-2 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में सार्थक बिष्ट (ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल) ने आरव ओबेरॉय (सन वैली स्कूल) को 3-0 से हराया।
अंडर–13 ब्वायज के फाइनल में रुद्राक्ष विश्वकर्मा (द ओएसिस स्कूल) ने अंडर–13 ने जैविक आनंद (सेंट जोसेफ्स एकेडमी) को 3-0 से हराया। इससे पहले अंडर-13 के पहले सेमीफाइनल में रुद्राक्ष विश्वकर्मा ने अंश ओबेरॉय को सन को 3-0 से हराया। जबकि दूसरे सेमीफाइनल में जैविक आनंद ने सार्थक बिष्ट को 3-1 से हराया। विजेताओं को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर डीडीटीटीए के सचिव केके शर्मा, अंतरराष्ट्रीय अंपायर ब्रिजेश कुमार व आसिफ अहमद, आयोजक सचिव गिरीश मधवाल आदि मौजूद थे।
———————-
