सरोज बाला जैन चैरिटेबल ट्रस्ट ने लगाए पौधे
देहरादून। पर्यावरण दिवस पर राजा रोड स्थित लक्ष्मी पार्क में गुरुवार को एक पेड़ माँ के नाम के तहत सरोज बाला जैन चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा पौधे लगाए गये। जिसमें सरोज बाला जैन चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती मंजू जैन, उत्तराखंड राज्य मंत्री श्याम अग्रवाल, पार्षद वैभव अग्रवाल, अंकुर जैन, अर्चना सिंगल, प्रीती, पारुल जैन, सुधा जैन, कुमकुम जैन, राज जैन, मीनू अग्रवाल, इंद्रा जैन, अनन्या जैन, रोनित जैन, नव्या, सेजल, वियोना आदि मौजूद रहे।
ट्रस्ट के अध्यक्ष मंजू जैन ने कहा कि पर्यावरण दिवस से लेकर पूरे साल उनका प्रण कम से कम बीस हजार पौधे लगाने का लक्ष्य है। ये पौधे सरोज बाला जैन चैरिटेबल ट्रस्ट के सभी सदस्यों के द्वारा लगाए जाएंगे।
———————-
