खेल

समर्थ क्रिकेट एकेडमी की 8 विकेट से जीत

देहरादून। क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड की ओर से आयोजित देहरादून अंडर-19 डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग में ब्रदर्स क्लब को हराकर समर्थ क्रिकेट एकेडमी ने 8 विकेट से जीत दर्ज की।
दून इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल साइंस ग्राउंड में च चौथा मैच मंगलवार को समर्थ क्रिकेट एकेडमी और ब्रदर्स क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। समर्थ क्रिकेट एकेडमी ने टाॅस जीतकर क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ब्रदर्स क्रिकेट क्लब की टीम 23 ओवर में 99 रन के स्कोर पर ढेर हो गयी। जिसमें शौर्य उनियाल ने 25, आशीष पंवार ने 19, शुभ तोमर ने 12 रन का सर्वाधिक योगदान दिया। समर्थ क्रिकेट एकेडमी के लिए रिसार डागर ने 4 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी समर्थ क्रिकेट एकेडमी ने 17.1 ओवर में ही आठ विकेट से जीत हासिल कर ली। शैफ अली खान ने नाबाद 47, अंशुमन ने 22, विवान शर्मा ने नाबाद 16 रन बनाए। ब्रदर्स क्रिकेट एकेडमी के विनय ने एक विकेट लिया।
——————————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *