600 मीटर दौड़ में रितिका रही अव्वल
जिला एथलेटिक्स संघ की ओर से वुमेन एथलेटिक्स लीग का आयोजन
देहरादून। जिला एथलेटिक्स संघ की ओर से आयोजित खेलो इंडिया अस्मिता वूमेन एथलेटिक्स लीग की विभिन्न स्पर्धाओं में बालिका धावकों ने प्रदर्शन कर दमखम दिखाया। प्रतियोगिता के 600 मीटर दौड़ में रितिका रावत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
महाराणा प्रताप स्पोट्र्स कालेज में वूमेन एथलेटिक्स लीग का आयोजन किया गया। लीग में अंडर-14 व अंडर-16 आयु वर्ग की 156 बालिकाओं ने 11 विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लिया। अंडर-14 ट्रायथलाॅन ए में अग्रिमा कुलाशरी, आयती सेन व वैष्णवी राणा ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। ट्रायथलाॅन बी में जोया अली, इंदिरा मेहता, जानवी, ट्रायथलाॅन सी में गायत्री शर्मा, अवंतिका, आराध्या पांडे, किड्स जैवलिन में प्रिया राणा, सिमरन और जिया क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे।
अंडर-16 आयु वर्ग के 60 मीटर में प्रियेजा ने प्रथम, वेदांषी चौहान ने द्वितीय व शताक्षी रौतेला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 600 मीटर में रितिका रावत, मानसी तोमर व वेदांशी चैळान क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। हाईजंप में आद्रिका मित्तल, समायरा शर्मा, वरिंदा गुप्ता, लांग जंप में शैलजा, संभवी लुतियान, अर्पिता पुंडीर, शाटपुट में शरण्या कौशिक, भूमिका जलाल, अक्षिता, डिस्कस थ्रो में भूमिका जलाल, राशि, स्टैंजिन डोलकर, जैवलिन थ्रो में राशि, करीना, परीशा चौहान ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया। विजेता बालिकाओं को मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय अल्ट्रा रनर व पदक विजेता मेजर शशि मेहता व विशिष्ट अतिथि एशियन गेम्स मेडलिस्ट ऐश्वर्या मिश्रा ने पदक व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता में लोकेश कुमार, आरएस राणा, अखिलेश कोठारी, हेमराज सिंह, मनीश भट्ट, उर्मिला राणा, अंकुश कुमार, सुनीता रावत, दिया बिष्ट, दिव्यानी रावत ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
इस अवसर पर पूर्व उपनिदेशक खेल आरएस रावत, संतोष कुमार, एमएस जोशी, सुबोध चौधरी, अविरल बेलवाल, संघ के अध्यक्ष संदीप शर्मा, सचिव केजेएस कलसी, कोषाध्यक्ष एमसी साह, विजय रावत आदि मौजूद थे।
…………………………
