Home उत्तराखंड प्रसिद्ध पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा का निधन

प्रसिद्ध पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा का निधन

देहरादून  प्रसिद्ध पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा (94 वर्ष) का शुक्रवार दोपहर निधन हो गया। कोरोना संक्रमित होने के कारण उन्हें बीती आठ मई को एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया था। उन्हें यहां आईसीयू में लाइफ सपोर्ट में रखा गया था। उनके रक्त में ऑक्सीजन का स्तर बीती शाम से गिरने लगा था। चिकित्सक विशेषज्ञ उनकी निरंतर स्वास्थ्य संबंधी निगरानी कर रहे थे। शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा ने अंतिम सांस ली। सुंदरलाल बहुगुणा ने 1972 में चिपको आंदोलन को धार दी। साथ ही देश-दुनिया को वनों के संरक्षण के लिए प्रेरित किया। बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी बहुगुणा का नदियों, वनों व प्रकृति से बेहद गहरा जुड़ाव था।

चिपको आंदोलन के हैं प्रणेता
चिपको आंदोलन के प्रणेता सुंदरलाल बहुगुणा का जन्म नौ जनवरी सन 1927 को देवभूमि उत्तराखंड के मरोडा नामक स्थान पर हुआ। प्राथमिक शिक्षा के बाद वे लाहौर चले गए और वहीं से बीए किया। सन 1949 में मीराबेन व ठक्कर बाप्पा के सम्पर्क में आने के बाद ये दलित वर्ग के विद्यार्थियों के उत्थान के लिए प्रयासरत हो गए। उनके लिए टिहरी में ठक्कर बाप्पा होस्टल की स्थापना भी की। दलितों को मंदिर प्रवेश का अधिकार दिलाने के लिए उन्होंने आन्दोलन छेड़ दिया।
अपनी पत्नी श्रीमती विमला नौटियाल के सहयोग से इन्होंने सिलयारा में ही ‘पर्वतीय नवजीवन मण्डल’ की स्थापना भी की। सन 1971 में शराब की दुकानों को खोलने से रोकने के लिए सुंदरलाल बहुगुणा ने सोलह दिन तक अनशन किया। चिपको आन्दोलन के कारण वे विश्वभर में वृक्षमित्र के नाम से प्रसिद्ध हो गए। उत्तराखंड में बड़े बांधों के विरोध में उन्होंने काफी समय तक आंदोलन भी किया। सुन्दरलाल बहुगुणा के अनुसार पेड़ों को काटने की अपेक्षा उन्हें लगाना अति महत्वपूर्ण है। बहुगुणा के कार्यों से प्रभावित होकर अमेरिका की फ्रेंड ऑफ नेचर नामक संस्था ने 1980 में उन्हें पुरस्कृत भी किया। इसके अलावा उन्हें कई सारे पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। पर्यावरण को स्थाई सम्पति माननेवाला यह महापुरुष आज ‘पर्यावरण गाँधी’ बन गया है।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने विश्व प्रसिद्ध पर्यावरणविद् और पद्मविभूषण श्री सुंदरलाल बहुगुणा जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

 

—————————————————

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

विधायक ने मेले को राजकीय मेला घोषित करने का दिया आश्वासन

थराली। रतगांव के तालगैर में चल रहे छह दिवसीय भेंकलताल,ब्रह्मताल पर्यटन, खेल एवं सांस्कृतिक विकास मेले को राजकीय मेला घोषित किए जाने का प्रयास...

सीएम ने सुना पीएम के मन की बात का 101वां संस्करण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात का 101 वां संस्करण...

दिव्यांगजन शिविर में 78 लोगों ने उठाया लाभ

दो दिवसीय दिव्यांगजन शिविर का पुलिस महानिदेशक ने किया शुभारंभ देहरादून । उद्धार, नागपुर, महाराष्ट्र की एक सामाजिक संस्था, उत्तराखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति व...

सांस्कृतिक में कलाकारों और खेलों में खिलाडिय़ों ने दिखाई प्रतिभा

थराली। थराली विकासखंड के तालगैर मैदान में चल रहे छह दिवसीय भेंकलताल—ब्रह्मताल पर्यटन खेल एवं सांस्कृतिक विकास मेले में एक ओर जहां कलाकारों ने...

दून में वालीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, देखें फोटो

जवानों के साथ खेला वालीबाॅल मैच देहरादून। वालीवुड अभिनेता अक्षय कुमार शुक्रवार को पुलिस लाइन देहरादून पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिस जवानों के साथ वालीबाॅल मैच...

38वें राष्ट्रीय खेलों के निर्माण कार्यों को निर्धारित समय से पूर्व करने के निर्देश

देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में वर्ष 2024 में प्रस्तावित 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के सम्बन्ध...

लोकगायक कुंदन बिष्ट व किशन दानू के गीतों ने बांधा समां            

भेंकलताल—ब्रह्मताल मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम थराली। भेंकलताल—ब्रह्मताल पर्यटन खेल एवं सांस्कृतिक विकास मेले में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। रतगांव के तालगैर...

प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड को दी वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरूवार को देवभूमि उत्तराखण्ड को देहरादून-दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनल) वंदे भारत एक्सप्रेस की नई सौगात दी। प्रधानमंत्री ने वर्चुअल...

क्यों नहीं लगाई वेंडिंग मशीन,अधिकारी दें जवाब-वंशीधर तिवारी

देहरादून। राज्य भर के 680 हाई स्कूल और इंटरमीडिएट स्कूलों में सेनेटरी वेंडिंग मशीन नहीं लगाए जाने को लेकर शिक्षा महानिदेश बंशीधर ने नाराजगी...

पूजा पाठ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भेंकलताल-ब्रह्मताल विकास मेले का आगाज

थराली। छः दिवसीय 31वें भेंकलताल,ब्रह्मताल पर्यटन, खेल एवं सांस्कृतिक विकास मेला का पुजा पाठ एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आगाज हो गया हैं। बृहस्पतिवार...

Recent Comments

हेमवती नंदन कुकरेती महामंत्री हिन्दी साहित्य समिति देहरादून on हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा पर लगी रोक को कुछ शर्तों के साथ हटाई