उत्तराखंड

उत्तरकाशी की खीर गंगा में बादल फटने से भारी तबाही

उत्तरकाशी। जिला मुख्यालय उत्तरकाशी से 80 किमी दूर धराली के पास मंगलवार को खीर गंगा में बादल फटने से भारी तबाही मच गई। यहां गंगोत्री हाईवे से लगा धराली बाजार पूरी तरह मलबे में दफन हो गया। दर्जनों होटल, होम स्टे और रेस्टोरेंट मलबे की भेंट चढ़ गए।  बादल फटने की घटना में भारी जनहानि की आशंका जताई जा रही है। मौके पर सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस समेत तमाम एजेसियों राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। डीएम और एसपी समेत तमाम बड़े जिला स्तरीय अधिकारी मौके पर नुकसान का जायजा लेने रवाना हो गए।
जानकारी के अनुसार, श्रीकंठ पर्वत से निकलने धराली के नजदीक श्रीकंठ पर्वत से निकलने वाली खीर गंगा में ऊपरी क्षेत्र में मंगलवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे बादल फटा। बादल फटने से खीर गंगा में आए सैलाब ने धराली बाजार को पलभर में मिट्टी में मिला दिया। पड़ोसी गांव मुखबा के ग्रामीणों ने खीर गंगा में आए सैलाब को प्रत्यक्ष तौर पर देखा और इसकी वीडियो भी बनाई। ग्रामीणों ने नीचे बसे धराली कस्बे वासियों को सीटियों और आवाजें देकर वहां से भागने के लिए सचेत भी किया, लेकिन लोगों को संभलने का मौका ही नहीं मिला। डेढ़ बजे से लेकर करीब तीन बजे तक खीर गंगा का मलबा बहता रहा। अब खीर गंगा सामान्य रूप से बह रही है। करीब पांच मिनट तक आए सैलाब में धराली पूरी तरह नक्शे से साफ हो गया।
-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *