धर्म-संस्कृति

मूर्ति स्थापना दिवस समारोह पर निकली मंगल कलश यात्रा

देहरादून । श्री श्याम सुन्दर मन्दिर पटेल नगर का 42वां मूर्ति स्थापना दिवस समारोह पर रविवार को 151 महिलाओं की मंगल कलश यात्रा का शुभारंभ आचार्य हरि कृष्ण महाराज के पावन सानिध्य में हुआ। बैंड बाजे और सुन्दर झांकी के साथ निकली कलश यात्रा में प्रसिद्ध भजन गायक तेजेन्द्र हरजाई के साथ चंद्र मोहन आनंद , कपिल गोगिया, प्रेम भाटिया, भूपेन्द्र चड्ढा ने राधा ढूंढ रही किसी ने मेरा श्याम देखा, जय राधे जय राधे जिसने गाया है बांके बिहारी ने उसे अपना बनाया है, मुझको राधा रमन कर दो ऐसा मगन कभी भूलूं न नाम तुम्हारा मधुर भजन सुनाकर नाचने पर विवश किया।
मंगल कलश यात्रा का संचालन महामंत्री गोविंद मोहन एवं गौरव कोहली ने किया। कलश यात्रा मंदिर की परिक्रमा करते हुए पटेल नगर बाजार, सहरानपुर रोड, पुरानी चुंगी, गुरु रोड, पूर्वी पटेल नगर, राम लीला मैदान होते हुए मंदिर में पहुंच कर संपन्न हुई। यात्रा मार्ग पर भक्तों ने अपने-अपने घरों के सामने पुष्प वर्षा कर एवं प्रसाद वितरण िया। मीडिया प्रभारी भूपेन्द्र चड्ढा ने बताया कि सोमवार से प्रतिदिन साय 5 बजे से लुधियाना के कथावाचक आचार्य हरि कृष्ण महाराज श्रीमद् भागवत कथा करेंगे l
इस अवसर पर प्रधान अवतार मुनियाल, मनोज सूरी, यशपाल मागो, ओम प्रकाश सूरी, राजू गोलानी, एम पी कपूर, मनीष भाटिया, गुलशन नंदा, वीरेंद्र कपूर, इंदर मोहन भाटिया, संजय मेहता, रूपेश सूरी, निशांत संगल, रूपेश सूरी, पंकज चांदना, आशीष विरमानी, योगेश भाटिया, तुषार खंडूजा, राजेश बहल आदि मौजूद रहे ।

—————————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *