खेल

ग्राफिक एरा एकेडमी और निंबस क्रिकेट एकेडमी क्वार्टर फाइनल में

देहरादून। देहरादून डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग में गुरूवार को खेले गए मैच में ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी और निंबस क्रिकेट एकेडमी ने जीत हासिल कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेष किया।
क्रिकेट एसोसिएषन आफ उत्तराखंड की ओर से चल रही देहरादून डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग में गुरूवार को दो प्री क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। जीडी गोयंका क्रिकेट एकेडमी मैदान में निंबस क्रिकेट एकेडमी और अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी कर निंबस क्रिकेट एकेडमी की टीम 40 ओवर में 8 विकेट खोकर 272 रन बनाए। जिसमें पार्थ सिंह ने षानदार षतकीय पारी खेलकर 101 रन बनाए। इसके अलावा षिवांष गौतम ने 83, विषाल पांडे ने 23, अनय प्रजापति ने 17 रन बनाए। अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी की ओर से अक्षत त्यागी ने 4, आयुश कौषिक ने 3 विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी की टीम 40 ओवर में 9 विकेट खोकर 268 रन ही बना पाई और मात्र 4 रन से हार गयी। टीम में राज्यवर्धन सिंह ने 105, अक्षत त्यागी ने 44, अंष बडोनी ने 25 रन बनाए। निंबस क्रिकेट एकेडमी के लिए हिमांषु ने 3, षिवांष गौतम ने 2 विकेट झटके।
आयुश क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड-1 में ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी और एथ्री स्पोट्र्स क्लब के बीच खेले गए मैच में ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी ने 43 रनों से जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी कर ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी ने 40 ओवर में 9 विकेट खोकर 313 रन का स्कोर बनाया। जिसमें विषाल ने 161 रन की षानदार षतकीय पारी खेली। इसके अलावा अभिशेक बर्थवाल ने 56, अनयबसंत ने 33, साहिल अली ने 16 रन सर्वाधिक जोडे। एथ्री स्पोट्र्स क्लब के लिए राहुल डी नाथ ने 4, विनायक पराषर ने 3 विकेट लिया। जवाब में एथ्री स्पोट्र्स क्लब की टीम 38.2 ओवर में 270 रन पर ढेर हो गयी। कष्यप ने 100 रन की षतकीय पारी खेली। इसके अलावा राहुल डी नाथ ने 75, विनायक पराषर ने 47 रन बनाए। ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के लिए नवीन कुमार सिंह ने 5, विपिन सैनी ने 2 विकेट चटकाए।
……………………….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *