देहरादून पिट्टू एसोसिएशन की कार्यकारिणी का गठन
ओम प्रकाश अध्यक्ष व विनोद पंवार बने महासचिव
देहरादून। देहरादून पिट्टू एसोसिएशन की आम बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है। जिसमें ओम प्रकाश को अध्यक्ष व विनोद पंवार को महासचिव चुन लिया गया।
आईटी पार्क, सहस्त्रधारा रोड स्थित एक कार्यालय में हुई बैठक में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में शशांक उनियाल व सतेंद्र कुमार को उपाध्यक्ष, रितिक भट्ट को कोषाध्यक्ष, डॉ. देवश्री, रंजना, अभिषेक कोहली को मीडिया प्रभारी और भूपेंद्र व सोहन को सदस्य बनाया गया। अध्यक्ष ओम प्रकाश ने बताया कि एसोसिएशन की सोसाइटी एक्ट में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जल्द पूरी हो जाएगी। साथ ही, एसोसिएशन एक व दो अगस्त को ओपन पिट्टू टूर्नामेंट का आयोजन करेगी। टूर्नामेंट का आयोजन स्थल, टीमों के पंजीकरण की प्रक्रिया की जानकारी जल्द दो जाएगी।
———————
