खेल

एस्ट्रोन एफसी और दून वैली पार की पहली बाधा 

पांचवां कर्नल आरसी शर्मा मेमोरियल दून सॉकर कप 
देहरादून। पांचवें कर्नल आरसी शर्मा मेमोरियल दून सॉकर कप फुटबॉल टूर्नामेंट में एस्ट्रोन एफसी ने सडन डेथ तक चले मैच में हिमालयन एफसी को 5-4 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। दूसरे मैच में दून वैली ने कैंट फोर्ट एफसी को 4-0 से शिकस्त दी।
पवेलियन मैदान चल रहे टूर्नामेंट में मंगलवार को एस्ट्रोन एफसी व हिमालयन एफसी के बीच पहला मैच खेला गया। पहले हॉफ की 13वें मिनट में एस्ट्रोन एफसी के फॉरवर्ड बतिस्ता ने गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। मध्यांतर के बाद हिमालयन एफसी ने बराबरी के प्रयास तेज कर दिए 57 वें मिनट में हिमालयन एफसी के फॉरवर्ड अभय ने गोल दाग स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। निर्धारित समय तक यही स्थिति रही। टाईब्रेकर में भी स्कोर बराबर रहा। सडन डेथ तक चले मुकाबले में एस्ट्रोन एफसी ने 4-3 से बाजी मारी। एस्ट्रोन एफसी के बतिस्ता को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरा मैच दून वैली व कैंट फोर्ट एफसी के बीच खेला गया। आठवें मिनट में दून वैली के फॉरवर्ड अतुल ने गोल दाग टीम का खाता खोला। मध्यांतर के बाद दून वैली का दबदबा रहा। 49वें मिनट में अनुज ने गोल दागकर बढ़त को 2-0 कर दिया। 60वन और 72वें विकास ने गोल करते हुए दून वैली को 4-0 से जीत दिला दी। दून वैली के अतुल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 
बुधवार को टूर्नामेंट में दून चैलेंजर व राजपुर एफसी और सिटी यंग्स व ड्रैगन एफसी के बीच खेले जाएंगे।
————————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *