तरंग-2026 : फुटबॉल में एसजीआरआर नेहरूग्राम और वॉलीबॉल में डीएवी पब्लिक स्कूल बने विजेता
देहरादून। माउंट लिट्रा जी स्कूल, ऋषि विहार में आयोजित तरंग-2026 खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन फुटबॉल एवं वॉलीबॉल के फाइनल मुकाबले खेले गए। फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला एसजीआरआर नेहरूग्राम एवं माउंट लिट्रा जी स्कूल के बीच हुआ, जिसमें एसजीआरआर नेहरूग्राम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए माउंट लिट्रा जी स्कूल को 4-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
वहीं, वॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में एसजीआरआर पटेल नगर एवं डीएवी पब्लिक स्कूल, डिफेंस कॉलोनी के बीच मुकाबला हुआ। इसमें डीएवी पब्लिक स्कूल ने सीधे दो सेटों में 25-18 एवं 25-13 से जीत दर्ज कर प्रतियोगिता का विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी ललित कुमार ने विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए।
इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर सागर बसोया, प्रधानाचार्य संजय बिष्ट, उपप्रधानाचार्य शिप्रा बहल, एचओडी स्पोर्ट्स अश्वनी भट्ट, खेल शिक्षक जितेंद्र लिंगवाल, मुकेश तोमर, प्रभुराम भट्ट एवं स्टेट मैनेजर गजेंद्र सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।

