खेल

टेबल टेनिस: सार्थक ने जीता अंडर-13 बालक वर्ग का खिताब

देहरादून। जिला टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 के दूसरे दिन अंडर-13 बालक वर्ग में सार्थक बिष्ट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। वहीं, अंडर-15 बालक वर्ग में आदिश नौटियाल विजेता रहा।
परेड ग्राउंड में चल रही टेबल टेनिस प्रतियोगिता में सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए। अंडर-13 बालक वर्ग के पहले सेमीफाइनल सार्थक बिष्ट ( टीटी अकादमी) ने जैविक आनंद (सेंट जोसेफ्स अकादमी) को 3–2 से हराया। मुकाबले का स्कोर 11-7, 7-11, 6-11, 15-13, 11-7 रहा। दूसरे सेमीफाइनल में हिमांश आनंद (द ओएसिस स्कूल) ने आदित्य कुमार (दीक्षा टीटी अकादमी) को 3–1 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में सार्थक बिष्ट ने हिमांश आनंद को 3–1 से हराकर अंडर-13 बालक वर्ग का खिताब जीत लिया।

अंडर-15 बालक वर्ग के पहले सेमीफाइनल में जैविक आनंद (सेंट जोसेफ्स अकादमी) ने रुद्रांश गौर (दीक्षा टीटी अकादमी) को 3–0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में आदिश नौटियाल (दून इंटरनेशनल स्कूल) ने हिमांश आनंद (द ओएसिस स्कूल) को 3–0 से पराजित फाइनल में पहुंचे।

प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में आदिश नौटियाल ने जैविक आनंद को सीधे सेटों में 3–0 से हराकर अंडर-15 बालक वर्ग का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार चेतन गुरुंग, अध्यक्ष, उत्तराखंड टेबल टेनिस एसोसिएशन ने प्रदान गए।
इस अवसर पर उत्तराखंड टेबल टेनिस एसोसिएशन के मानद सचिव प्रिंस विपोन, देहरादून जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन के मानद सचिव के.के. शर्मा, कोषाध्यक्ष गिरिश मधवाल, रेफरी एस.सी. भट्ट तथा अंतरराष्ट्रीय अंपायर बृजेश कुमार, आसिफ अहमद एवं बी.पी. उप्रेती सहित साहिल बिष्ट, अतुल शर्मा, एम.एस. भंडारी आदि उपस्थित रहे।

—————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *