बैंड-बाजों के साथ निकली राम बारात
देहरादून ।श्री रामलीला कला समिति की ओर से आयोजित 158वें रामलीला के क्रम में बुधवार को बैंड-बाजों के राम बारात निकाली गई।राम बारात शिवाजी धर्मशाला सहारनपुर रोड से प्रारंभ होकर सहारनपुर रोड, झंडा बाजार, भंडारी चौक, मोती बाजार ,मिशन स्कूल चौक, दर्शन लाल चौक, घंटाघर ,तिलक रोड होते हुए शिवाजी धर्मशाला में पहुंची। राम बारात में भगवान राम लक्ष्मण ,भरत शत्रुघ्न, राजा दशरथ ,विश्वामित्र जी, भगवान शिव,दुर्गा माता एवं सूर्य दरबार की झांकी और बालाजी बैंड गाजियाबाद और सपेरा बैंड दिल्ली विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। यात्रा का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री खजान दास एवं श्याम अग्रवाल दर्जा राज्य मंत्री ने झंडा दिखाकर किया गया ।

इस अवसर पर श्री रामलीला कला समिति संरक्षक मंडल महामंत्री सोमप्रकाश शर्मा ,अध्यक्ष राकेश महेंद्रू ,कार्यकारी अध्यक्ष अरविंद गोयल ,हर्ष कुमार,दयाल गुप्ता, शोभित मांगलिक, मनमोहन जायसवाल, धन प्रकाश गोयल ,प्रशांत शर्मा,अरुण गोयल, तरुण शर्मा, शरद गोयल, बलेश गुप्ता, अनुराग अग्रवाल ,घनश्याम शर्मा,तरुण, विक्की गोयल , मनोज कुमार ,जगमोहन सिंह रावत, सतीश कश्यप, आलोक जैन, मनोज सिंघल ,रोशन राणा हरीश चौहान, राजेश अग्रवाल, शुभम गोयल आदि मौजूद रहे।
——–

