उत्तराखंड

शुद्धिकरण राहुल गाँधी और कांग्रेस का विभाजनकारी षड्यंत्र: नीतिन नबीन

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी के विचार को आगे बढ़ाने को धामी और टीम की पीठ थपथपाई

60 साल शासन करने वाली कांग्रेस देश विदेश मे फैला रही अफवाह; धामी

देहरादून। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कांग्रेसी अशुद्धिशकरण के झूठ पर जोरदार हमला करते हुए इसे राहुल गाँधी और कांग्रेस नेतृत्व का विभाजनकारी षड्यंत्र बताया है। उन्होंने पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति को संबोधित करते हुए देवभूमि को पार्टी वैचारिक प्रतिबद्धता की भूमि बताया। वहीं आह्वाहन किया कि 27 विधानसभा चुनावों में प्रचंड जीत के साथ हमें 29 के आम चुनाव की तरफ से मजबूती से कदम बढ़ाना है। उन्होंने भाजपा सरकार और प्रदेश संगठन की तारीफ करते हुए कहा, कार्यकर्ताओं का सामर्थ्य और जनता का विश्वास बताता है कि उत्तराखंड में भाजपा का विजय रथ नहीं रुकने वाला है। वहीं मुख्यमंत्री धामी ने आवाहन किया कि अब समय आ गया है कि सरकार के कार्यों एवं उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाकर उनका विश्वास हासिल किया जाए। जिसके साथ हमें उनका भी बेनकाब करना है जो तुष्टीकरण एवं जातिवाद से देश समाज को बांटना चाहते हैं।

कार्यसमिति के दूसरे सत्र को सम्बोधित करते हुए कहा कि इसी हल्द्वानी की धरती से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एक राजनीतिक खेल खेलने का, षड्यंत्र रचने का काम किया। जो उनकी विभाजनकारी राजनीति है और विभाजनकारी सोच है। वे इस उत्तराखंड की पवित्र भूमि को अपवित्र कर ही नहीं सकती, जहाँ के लोग तो अपने गुरुओं को, अपने देवों, देवी-देवताओं को पूजते हैं। और हमारे लिए यहाँ के हर पत्थर में, कण-कण में शंकर बसा है, हम उस सोच के लोग हैं।
​लेकिन यह ज़रूर है कि उन्होंने राजनैतिक खेल खेलने का प्रयास किया, जिस पवित्र भूमि से धर्म विशेष के नारे लगाए, इस पवित्र भूमि को अपमानित करने का काम किया। कहीं न कहीं आप उस पर राजनीति करना चाहते थे, इसलिए यहां राजनीति रोटी सेकने का प्रयास किया। मैं तो इसको षड्यंत्र मानता हूँ।
उन्होंने कांग्रेस के लोगों से पूछा कि आपका इतिहास क्या कह रहा है? आपने सीताराम केसरी जी के साथ क्या किया। इनका इतिहास रहा है दलितों के अपमान का! बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को जब चुनाव में उन्होंने हराने का काम किया, तो नेहरू जी ने एक पत्र लिखा था बड़ी प्रसन्नता के साथ एडविन माउंटबेटन को, कि हम बाबा भीमराव अंबेडकर को चुनाव हराने में सफल हुए और यह हमारी बड़ी जीत है। यह सोच थी आपकी! जिन्होंने संविधान को लिखने का काम किया, जिस दलित परिवार के बच्चे ने देश को एक दिशा दी, आपने इस नेतृत्व ने अपमानित करने का काम किया। बाबू जगजीवन राम जी को कांग्रेस ने किस दुर्व्यवहार करके पार्टी से बाहर निकालने का विवश किया, यह आपका इतिहास रहा है! अभी हाल ही में राजस्थान में कांग्रेस के अपने ही नगर अध्यक्ष को, जो दलित समाज से आते हैं, उनके उनको कांग्रेस के पार्टी के नेताओं ने सरेआम पीटने का काम किया, मारने का काम किया। कर्नाटक में, जहाँ से राष्ट्रीय अध्यक्ष जी आते हैं कांग्रेस के, उन्हीं के राज्य में आर. अखंड श्रीनिवास मूर्ति के घर पर, जो वहाँ के पूर्व विधायक हैं, दलित समाज से आते हैं, उनको PFI के दंगाइयों ने जलाकर उनके घर को राख कर दिया, लेकिन कांग्रेस के नेताओं ने वोट बैंक और तुष्टिकरण के लिए एक आवाज़ नहीं उठाई और उस दलित नेता को कोई सुध तक लेने वाला नहीं था! यह कोई और राज्य नहीं, कर्नाटका का राज्य है जहाँ से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष आते हैं। केरल में एक दलित महिला जनप्रतिनिधि को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जानलेवा हमला किया, लेकिन संविधान की दुहाई देकर राहुल गाँधी वहाँ भी मुँह खोलने से बाज आए और उन्होंने वहाँ भी कोई आवाज़ नहीं उठाई।
इसलिए जिनका इतिहास दलितों के अपमान का रहा है, वो कभी भी दलित का सम्मान कर ही नहीं सकते। और जिन विषयों को आपने उठाया है, उस पर आप केवल राजनीति करना चाहते हैं।

​उन्होंने कहा कि इसी कांग्रेस के लंबे समय तक जब धारा 370 जम्मू-कश्मीर में चल रहा था, तो वाल्मीकि समाज के बेटे-बेटियाँ जो भले एम.ए. कर जाएँ, पीएच.डी. कर जाएँ, पर उनको सफ़ाई कर्मचारी के रूप में ही काम करने के लिए विवश किया जाता था। यह कोई और नहीं, कांग्रेस की सरकार की देन थी! वो आज कहते हैं कि हम दलितों का सम्मान करेंगे! आज दलितों का सम्मान, समाज के उस वर्ग का सम्मान किसी ने किया, तो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने किया, जो अंबेडकर जी के नाम पर पंचतीर्थ बनाकर आगे बढ़ाया।

उन्होंने कहा, हमारे श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने उत्तराखंड का निर्माण में अपना नेतृत्व दिया है। अब हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में इसको सँवारने का काम हम सब मिलकर करने वाले हैं। जिस प्रकार से मुख्यमंत्री, जनता का विश्वास और जनता के विकास की चिंता कर रहे हैं। उसे देखते में विश्वास से कह सकता हां कि हम सब मिलकर 2027 में फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएंगे।
​आज डबल इंजन की सरकार उत्तराखंड के विकास के लिए संकल्पित होकर काम कर रही है। यहां पंचायत निकाय सभी जगह हम जीते हैं, यहां ट्रिपल इंजन की सरकार की ताकत से हम काम कर रहे हैं। विपक्ष की सरकारों की प्राथमिकता में पहाड़ों का विकास नहीं था लेकिन उत्तराखंड के विकास के लिए हमेशा अपने संकल्प को सिद्धि तक पहुँचाया है। आज दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस से लेकर चार धाम के ऑल वेदर रोड से लेकर कई सड़क की परियोजनाओं का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन हो रहा है। लेकिन जब सत्ता में कांग्रेस बैठी थी, तो उन दुर्गम पहाड़ियों में हमारे लोगों के जीवन कैसे अनुकूल हों, कैसे उनको सुख-सुविधाएं मिलें, इसकी चिंता नहीं होती थी। इनकी सरकारें सीमा पर डर के मारे सड़कें नहीं बनाते थे कि कहीं उनसे दुश्मन आ जाएगा। लेकिन नेतृत्व परिवर्तन से, सोच के परिवर्तन से किस प्रकार से देश के करोड़ों लोगों का मनोबल बदलता है, आप देख सकते हैं। आज सीमाओं तक पक्की सड़कें बनी हैं और चीन जैसे देश की हिम्मत नहीं है कि भारत की तरफ आँख उठाकर देख सके। यह हमारी नेतृत्व क्षमता का प्रभाव है।

​उन्होंने मुख्यमंत्री को और उनकी पूरी टीम को बधाई दी कि भारतीय जनता पार्टी का जो विचार रहा, उसकी जो सोच रही, उसको पूरा करने का काम आपकी सरकार ने किया है। समान नागरिक संहिता को सबसे पहले आपने लागू करने का जो काम किया है, उसके लिए उत्तराखंड की जनता के साथ-साथ देश की जनता की तरफ से, भाजपा के लाखों-करोड़ों कार्यकर्ताओं की तरफ से बधाई दी। कहा, महिलाओं का जो सम्मान, सरकारी सेवाओं में जो आरक्षण, सरकारी समिताओं, सहकारी समितियों में जो महिलाओं की भागीदारी जिस प्रकार से आपने सुनिश्चित की है, वो निश्चित रूप से बधाई के पात्र हमारी सरकार हैं। चाहे शहीदों के आश्रितों को अनुग्रह राशि देने की बात हो, चाहे दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास योजना के तहत लोगों को होम स्टे की योजना को लागू करने की बात हो, मुख्यमंत्री ने जिस प्रकार से निर्णय लिया है, यह निर्णय यहाँ के लोगों को सबल बना रहा है और यहाँ के लोगों को आगे बढ़ाने का काम कर रहा है।
साथ ही जोर देते हुए कहा कि उत्तराखंड की यह भूमि जिसके विचार और सांस्कृतिक विरासत से भारतीय जनता पार्टी के पूरे नेतृत्व को ऊर्जा मिलती है। हम मानते हैं कि हमारे लिए उत्तराखंड में सरकार बनाना केवल भाजपा के लिए सत्ता वाला राज्य नहीं, हमारे विचार को कसौटी पर कसकर आगे बढ़ाने वाला राज्य है। इसलिए हम सब कोई मानते हैं कि उत्तराखंड की जीत केवल हमारे लिए सत्ता और सरकार बनाने के लिए नहीं, हमारी विचारधारा की जीत होगी, इसलिए उत्तराखंड को लगातार विजय दौड़ में रखना है। हम लोगों ने यहाँ के सैनिकों के सम्मान को भी देखा है। उत्तराखंड में हमारे हज़ारों-लाखों सैनिक भाई यहाँ पर रहते हैं, उनके सम्मान को बढ़ाने का, उनके स्वाभिमान को बढ़ाने का काम लगातार हमारी सरकार करती है। ‘वन रैंक, वन पेंशन’ के माध्यम से इसको लागू करना और हमारे सैनिकों के सम्मान को आगे बढ़ाने का काम हमेशा हमारी सरकार ने किया है। एक समय ऐसा भी था जब इसी हिंदुस्तान में, इसी भारत में सैनिकों के सर काट लिए जाते थे और दिल्ली में बैठी हुई सरकार मौन रहती थी। लेकिन आज एक ऐसी सरकार है कि अगर कोई हमारे ऊपर ईंट फेंकता है, कोई हम पर हमला करता है, तो ईंट का जवाब पत्थर से देने का काम हमारी सरकार करती है। हम मानते हैं हमारे लिए एक-एक सैनिक का परिवार, एक-एक सैनिक हमारे लिए सम्मान का प्रतीक है, हमारे लिए वो सबसे महत्वपूर्ण है। आज इस पवित्र भूमि से, एक समय इस देश में एक ऐसी सरकार चलती थी, एक ऐसी सोच थी जो कहते थे कि देश की सीमाओं में पड़ने वाला गाँव अंतिम गाँव है और वहाँ के विकास की चिंता नहीं होती थी, वहाँ के लोग भय के वातावरण में रहते थे। पर आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरे सोच में परिवर्तन आया मित्रों। आज सीमाओं पर पड़ने वाले गाँव हमारे प्रथम गाँव हैं और उस गाँव के सुरक्षा के प्रति, उन गाँवों के विकास के प्रति हमारी सरकार की पहली जवाबदेही है।

​उन्होंने कहा, हम ‘राष्ट्र प्रथम’ के नारे हमारे कार्यकलाप से स्पष्ट हैं। हम हमेशा मानते हैं हमारे लिए ‘नेशन फर्स्ट’ है, ‘पार्टी नेक्स्ट’ है और ‘सेल्फ लास्ट’ है, और इसी पद्धति से हम काम करते हैं। लेकिन इस देश में ऐसे भी दल के लोग हैं जो ‘वंदे मातरम’ कहने में भी शर्मिंदगी महसूस करते हैं। राहुल गाँधी बताएं कि आप ‘वंदे मातरम’ का महत्व समझ ही नहीं सकते, क्योंकि आपने कहीं न कहीं भारतीय संस्कृति के महत्व को ही नहीं समझा, आप तो विदेशी संस्कृति में ही पले-बढ़े हैं। जो ‘वंदे मातरम’ की गूँज से हज़ारों-लाखों बलिदानियों ने अपना बलिदान दिया इस देश की मिट्टी के लिए, देश की आजादी के लिए, उस ‘वंदे मातरम’ का पूरा गान करने से आपकी माता श्री और आपका पार्टी अपमानित महसूस करता है,इस कांग्रेस को तो निश्चित रूप से हमें समाप्त कर देना चाहिए। इनके मन में तुष्टिकरण की राजनीति हमेशा प्रभावी रही है।

कहा, 2013 के बाद 2014 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी। लंबे समय तक इस देश को आशा, निराशा और अंधकार के माहौल में कांग्रेस ने रखा था। देश के युवाओं को कोई उम्मीद नहीं थी इस देश की व्यवस्था से। देश का युवा कहीं न कहीं यह सोच रहा था कि मेरा भविष्य किस ओर जाएगा। उस समय हमारे नेतृत्वकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश को नेतृत्व दिया और कहीं न कहीं आज देश का युवा आशा भरी निगाहों के साथ-साथ स्वावलंबी बनते हुए, आत्मनिर्भर बनते हुए आगे बढ़ा है।आज देश का युवा स्टार्टअप की योजनाओं के माध्यम से, ‘खेलो इंडिया’ के माध्यम से अपना भविष्य बना रहा है मित्रों। आज देश का युवा केवल जॉब सीकर नहीं, जॉब गिवर बनकर आगे आ रहा है। हमने लाखों-करोड़ों लोगों के जीवन के अंदर बदलाव लाने का काम किया। जब कोरोना का कालखंड था, तो 200 करोड़ से अधिक लोगों को, 200 से अधिक हम लोगों ने वैक्सीन देने का काम हमारी सरकार ने किया। 25 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को गरीबी रेखा से बाहर लाने का काम हमारी सरकार ने किया। थे, महिलाओं को केवल वुमन डेवलपमेंट की बात नहीं, वुमन लेड डेवलपमेंट की बात हमारी सरकार ने किया। ‘बेटी बचाओ’ से लेकर ‘बेटी पढ़ाओ’ से लेकर ‘लखपति दीदी’ तक की योजनाओं को सफल बनाया, आज देश में 3 करोड़ से अधिक बहनें लखपति दीदी बनकर आगे बढ़ रही हैं। जिस प्रकार से संसद में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के माध्यम से हम उनके अधिकार को सुरक्षित रखने के लिए आगे बढ़ रहे हैं, और हमें विश्वास है कि जनता का जिस प्रकार से भरोसा हमें मिलता रहा है, आने वाले समय में हम नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लागू करेंगे और महिलाओं को अधिकार भी देंगे और नीति निर्धारण में उनकी भागीदारी को भी सुनिश्चित करेंगे।

इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से प्रदेश के चार लोगों को अपनी टीम में स्थान देने पर आभार व्यक्त किया। कहां भाजपा मात्रा राजनीतिक दल नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण का अणुव्रत चलने वाला अभियान है। राष्ट्र नायक मोदी के नेतृत्व में भारत समृद्ध शक्तिशाली गौरवशाली विरासत और सामाजिक मूल्यों को नई पहचान वाले देश के रूप में विकसित हो रहा है। उन्होंने आवाहन किया कि आओ हम सब मिलकर मोदी जी के हाथों को मजबूत करें और विकसित उत्तराखंड से विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बने। साथी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता हमारी सरकार के कामों का सबसे बड़ा ब्रांड एंबेसडर है। 2014 के बाद मोदी जी के नेतृत्व में देश ने अनेकों ऐसे ऐतिहासिक और साहसिक कदमों को उठाया है जिसकी सिर्फ कल्पना की जाती थी चाहे वह धारा 370 हटाने की बात हो, श्री राम मंदिर का निर्माण हो, नई शिक्षा नीति, तीन तलाक पर पाबंदी, जीएसटी आदि।

उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि 60 वर्षों तक शासन करने वाली पार्टी अब देश और विदेश में झूठा भ्रम और अफवाह फैलाने का काम कर रही है हम सबको जनता के बीच जाकर उनके इसी काले चेहरे को बेनकाब करना है। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि हमारी सरकार प्रधानमंत्री मोदी के उसे कथन को पूरा करने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है जिसके तहत यह दशक उत्तराखंड का होगा। कहां प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों का ही नतीजा है कि इस वर्ष अब तक 50 लाख से अधिक श्रद्धालु चार धाम की यात्रा पर आ चुके हैं इसी तरह जहां आदि कैलाश में 500 लोग भी नहीं पहुंचते थे इस वर्ष यह संख्या 60000 के पार पहुंच गई है। वही सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि अब समय आ गया है कि अपनी उपलब्धियां का रिपोर्ट कार्ड लेकर हमें घर-घर जाना है और 27 की जीत को निश्चित करना है।

————————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *