खेल

अद्विका और परीक्षित बने अंडर-11 सिंगल्स चैंपियन

डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन चैंपियनशिप में खेले गए सिंगल्स व डबल्स वर्गवके फाइनल
देहरादून। डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन चैंपियनशिप में अद्विका मेहर और परीक्षित सामंत ने अंडर-11 सिंगल्स का खिताब अपने नाम किया।
न्यू मल्टीपर्पज हॉल परेड ग्राउंड में चल रही प्रतियोगिता में रविवार की कुछ वर्गों के फाइनल मैच खेले गए। गर्ल्स अंडर-11 सिंगल्स में अद्विका मेहर ने प्राप्ति को कड़े संघर्ष में 15-9, 11-15 व 16-14 से हराकर खिताब जीता। ब्वॉयज सिंगल्स में परीक्षित सामंत ने दक्ष घिल्डियाल को सीधे सेटों में 15-11 व 15-8 से हराकर खिताब हासिल किया।
अंडर-19 मिक्सड डबल्स में विवेक व वार्णिका बधानी ने अथर्व चौरसिया व नंदिनी आर्य की जोड़ी को 15-7 व 15-8 से हराकर खिताब अपने नाम किया। गर्ल्स अंडर-13 डबल्स में आनिया नेगी व दक्षा ध्यानी ने दिलिशा व राभ्या सिक्का की जोड़ी को सीधे सेटों में 15-3 व 15-5 से शिकस्त देकर खिताब कब्जाया। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व डीजीपी एवं राज्य बैडमिंटन संघ के मुख्य संरक्षक अशोक कुमार ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

———————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *