खेल

उत्तराखंड टेबल टेनिस लीग: रूद्रप्रयाग निंजाज, हरिद्वार हरिकेंस व पौड़ी पैंथर्स जीते

देहरादून। फील्ड क्रॉप एवं दून यूथ फाउंडेशन द्वारा आयोजित प्रथम उत्तराखंड टेबल टेनिस लीग 2026 का द टोंसब्रिज स्कूल में शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों के श्रेष्ठ टेबल टेनिस खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि द टोंसब्रिज स्कूल के चेयरमैन विजय नागर रहे। इस अवसर पर उत्तराखंड टेबल टेनिस एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष श्री के. के. शर्मा, भारतीय टेबल टेनिस कोच प्रिंस विपोन तथा टूर्नामेंट रेफरी एवं एशिया के प्रथम गोल्ड बैज रेफरी विपिन मेहरा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन एवं फीता काटकर किया गया। उत्तराखंड टेबल टेनिस लीग का उद्देश्य खिलाड़ियों को एक पेशेवर मंच प्रदान करना, खेल के जमीनी स्तर पर विकास को बढ़ावा देना तथा प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करना है। प्रतियोगिता में उच्च स्तरीय मुकाबलों के साथ पूरे उत्तराखंड के टेबल टेनिस प्रेमियों का उत्साहपूर्ण समर्थन देखने को मिल रहा है।

प्रथम दिवस के परिणाम-

• पौड़ी पैंथर्स ने ऊधम सिंह नगर लायंस को 12-9 से पराजित किया।
• पिथौरागढ़ प्राइड ने हरिद्वार हरिकेन्स को 11-10 से हराया।
• चमोली चैलेंजर्स ने रुद्रप्रयाग निंजाज को 14-7 से पराजित किया।
• अल्मोड़ा फाइटर्स ने नैनीताल स्पिनर्स को 11-10 से हराया।

द्वितीय दिवस-

• रुद्रप्रयाग निंजाज ने नैनीताल स्पिनर्स को 12-9 से पराजित किया।
• हरिद्वार हरिकेन्स ने ऊधम सिंह नगर को 11-10 से हराया।
• पौड़ी पैंथर्स ने देहरादून स्मैशर्स को 12-9 से पराजित किया।

लीग में 10 टीमें ले रही भाग-

• अल्मोड़ा फाइटर्स
• नैनीताल स्पिनर्स
• हरिद्वार हरिकेन्स
• पिथौरागढ़ प्राइड
• पौड़ी पैंथर्स
• ऊधम सिंह नगर लायंस
• रुद्रप्रयाग निंजाज
• चमोली चैलेंजर्स
• टिहरी टाइटंस
• देहरादून स्मैशर्स

प्रतियोगिता लीग आधार पर आयोजित की जा रही है, जिसमें प्रत्येक मुकाबले में पुरुष एकल, महिला एकल, यूथ बालक एकल, यूथ बालिका एकल, पुरुष युगल, मिश्रित युगल तथा पुरुष एकल (रिवर्स) श्रेणियों के कुल 21 मैच खेले जा रहे हैं।

—————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *