एसएसपी देहरादून ने नव नियुक्त जिलाधिकारी से की शिष्टाचार भेंट
जनपद में आगमन पर पुष्पगुच्छ भेंट कर दी अपनी शुभकामनाएं
देहरादून । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद देहरादून में नवनियुक्त जिलाधिकारी आशीष चौहान से शिष्टाचार भेंट की गई। भेंट के दौरान एसएसपी दून द्वारा नव नियुक्त जिलाधिकारी देहरादून को पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए जनपद में आगमन पर अपनी शुभकामनांए दी गई।
इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा जनपद की कानून व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी देहरादून से चर्चा करते हुए पुलिस और प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया, ताकि दून वासियों को सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल प्रदान किया जा सके।
——————-
