खेल

पंजाब और यूपीसीए की जीत से उत्तराखंड गोल्ड कप का आगाज

42वां उत्तराखंड गोल्ड कप का कैबिनेट मंत्री ने किया उद्घाटन
देहरादून। देवभूमि गोल्ड कप क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित 42वां उत्तराखंड गोल्ड कप में पंजाब और यूपीसीए की जीत से आगाज हुआ।
शुक्रवार को महाराणा प्रताप कालेज ग्राउंड में पहला मैच हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन और पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के बीच खेला गया। टाॅस जीतकर हिमाचल प्रदेश ने क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी कर पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 354 रन बनाए। उदय शरण ने शानदार बल्लेबाजी कर 157 रन की शतकीय पारी खेली। इसके अलावा ईश राव ने 73, जयवीर ने 49 रन बनाए। हिमाचल की ओर से रोहित कुमार ने 5, कुशाल पाल ने दो विकेट झटके। जवाब में खेलने उतरी हिमाचल प्रदेश की टीम 35.5 ओवर में 210 रन पर सिमट गयी। नीश मंजीत ने 108, प्रिंस ठाकुर ने नाबाद 41 सर्वाधिक रन बनाए। पंजाब की ओर से अनमोल ने 4, कार्तिक व धर्मप्रीत ने 2-2 विकेट चटकाए। इस तरह पंजाब ने 144 रनों से जीत हासिल कर ली।
दूसरा मैच राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन और सहगल क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी कर सहगल क्रिकेट क्लब ने 49.1 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 290 रन बना। जिसमें धीरू सिंह ने 63, सुमित कुमार ने 49, अंकित कौशिक ने 40, शिवम शर्मा ने 35 रनों का सर्वाधिक योगदान दिया। सहगल क्रिकेट क्लब के लिए विजय कुमार ने 4, आयुश चौधरी ने 2 विकेट झटके। जवाब में बल्लेबाजी कर यूपीसीए ने 39.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर 6 विकेट से जीत हासिल कर ली। आदर्श सिंह ने 157 रनों की शतकीय पारी खेली। इसके अलावा रितुराज शर्मा ने 48, आराध्या यादव ने 43 रनों का सहयोग दिया। सहगल क्रिकेट क्लब की ओर से सुमित कुमार ने 3, तीरथ सिंह ने 1 विकेट लिया।
इससे पूर्व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने उत्तराखंड गोल्ड कप का उद्घाटन खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

————————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *