खेल

हिमालयन क्रिकेट एकेडमी की 139 रनों से शानदार जीत

देहरादून। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड की ओर से आयोजित देहरादून अंडर 19 डिस्ट्रिक्ट लीग में हिमालयन क्रिकेट एकेडमी ने ब्रदर्स क्लब को 139 रनों से हराकर शानदार जीत हासिल की।
डीआईएमएस यूनिवर्सिटी ग्राउंड में मंगलवार को हिमालय क्रिकेट एकेडमी और ब्रदर्स क्लब के बीच मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी कर हिमालयन क्रिकेट एकेडमी ने 40 ओवर में 6 विकेट पर 286 रन बनाएं। टीम में अविरल मिश्रा ने 74, पार्थ परमार ने 68, प्रांजल पंवार ने 57 और अनय रावत ने 24 रन बनाए। ब्रदर्स क्लब की ओर से अनुज व विनय ने दो-दो और रोहित व रिहान ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्रदर्स क्लब की टीम 31.2 ओवर में 147 रनों पर सिमट गई। निशांत ने 52, विनय ने 25, रोहित ने 15 और निखिल वर्मा व आदित्य सिंह ने 13-13 रन टीम के लिए जोड़े। हिमालयन क्रिकेट एकेडमी की ओर से आरव गुप्ता ने 3 और आशुतोष पंवार ने दो विकेट चटकाए।

———————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *