वूमेंस अंडर 23 वन डे ट्रॉफी : दिल्ली, चंडीगढ़ और आंध्र प्रदेश ने जीते मैच
देहरादून। वूमेंस अंडर 23 वन डे ट्रॉफी में बुधवार को खेले गए मुकाबले में दिल्ली चंडीगढ़ और आंध्र प्रदेश में जीत हासिल की।
आयुष क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड-1 में दिल्ली और गोवा के बीच खेले गए मैच में दिल्ली ने 7 विकेट से जीत हासिल की।पहले बल्लेबाजी कर गोवा ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 198 रन बनाएं। हर्षिता यादव ने 47, तान्या नैक ने 44, तनीषा ने 31, पलक ने नाबाद 29 रन बनाएं। दिल्ली की ओर से मधु ने तीन, परूनिका ने दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम ने 38.3 ओवर में सात विकेट से जीत हासिल कर ली। कप्तान तनीषा सिंह ने 100, वंशिका लीला ने 53 और नीलांचल ने 24 रनों का योगदान दिया। गोवा के लिए मिताली रमेश ने दो, पूजा शिवानी ने एक विकेट लिया।
महाराणा प्रताप कॉलेज ग्राउंड में हैदराबाद और चंडीगढ़ के बीच हुए मुकाबले में चंडीगढ़ में तीन विकेट से जीत हासिल की। पहले खेलते हुए हैदराबाद में 49.4 ओवर में 211 रन बनाएं। जिसमें वी प्रतिक्षा ने 75, वनका पूजा ने 45 रनों का सर्वाधिक योगदान दिया। चंडीगढ़ के लिए पारुसी प्रभाकर ने तीन, आराधना डी बिष्ट ने दो विकेट लिया। जवाब में चंडीगढ़ की टीम ने 49.2 ओवर में सात विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। गुलनाज व आराधना डी बिष्ट ने 23-23, याशिका ने नाबाद 43 और पारुषि प्रभाकर ने 24 रन बनाए। हैदराबाद की ओर से श्री चंदना ने तीन विकेट लिए।
अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड में आंध्र प्रदेश और सौराष्ट्र के बीच खेले गए मैच में आंध्र प्रदेश ने 9 विकेट से जीत दर्ज की। पहले खेलते हुए सौराष्ट्र ने 40 ओवर में 116 रन बनाए। मिलोनी ने 37, हिरवा वी ने 20, मोनिका विरानी ने नाबाद 17 रनों का योगदान दिया। आंध्र प्रदेश की ओर से एस शैलाक्ष्मी व बी अनुशा ने दो-दो विकेट लिया। जवाब में आंध्र प्रदेश की टीम ने 21.4 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम में जी उदविथा ने नाबाद 51, के महंथी श्री ने 32, सेतु साईं नाबाद 27 रन बनाए। सौराष्ट्र की ओर से मोनिका बिरानी ने एकमात्र विकेट लिया।
——————
