आर्चरी में छाये एसबीपीएस के तीरंदाज
मुख्यमंत्री आर्चरी चैंपियनशिप ट्रोफी 2025-26
– व्यक्तिगत और टीम इवेंट में झटके कई पदक
देहरादून। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) ने देहरादून में आयोजित मुख्यमंत्री आर्चरी चैंपियनशिप ट्रोफी 2025-26 में शानदार प्रदर्शन किया है। एसबीपीएस के अक्षत ने इंडिविजुअल में सिल्वर, 30 मीटर में गोल्ड और टीम इवेंट में गोल्ड मेडल हासिल किया। बलूनी ग्रुप के प्रबंध निदेशक विपिन बलूनी ने मेडल विजेता तीरंदाजों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में उत्तराखंड के तीरंदाज राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय फलक पर चमकेंगे।
मुख्यमंत्री आर्चरी चैंपियनशिप ट्रोफी 2025-26 महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में 450 से अधिक तीरंदाजों ने भाग लिया। आर्चरी कोच कुलदीप बिष्ट ने बताया कि एसबीपीएस आर्चरी एकादमी के कई खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। अंडर 14 इंडियन राउंड में अक्षत ने इंडिविजुअल में सिल्वर, 30 मीटर में गोल्ड और टीम इवेंट में गोल्ड मेडल हासिल किया। इसके अलावा कवीर और प्रद्युम्न ने टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। अमल्या पठानिया ने इंडिविजुअल और, टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता।
अंडर 19 इंडियन राउंड रिजल्ट में रीजा ने टीम इवेंट में गोल्ड मेडल हासिल किया। आनंदिता और आशुतोष ने टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। शुभ भंडारी ने टीम इवेंट में गोल्ड मेडल और इंडिविजुअल 40 मीटर में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। कंपाउंड इवेंट रिजल्ट में राजवीर सिंह चौहान ने टीम इवेंट में गोल्ड मेडल, ओलंपिक राउंड में सिल्वर मेडल और इंडिविजुअल 50 मीटर में ब्रांज मेडल हासिल किया।
गौरतलब है कि इस प्रतियोगिता में पदक विजेताओं को भविष्य में सरकारी नौकरियों में स्पोर्ट्स कोटे के तहत 4 प्रतिशत का आरक्षण मिलेगा।
————————-
