खेल

क्रास कंट्री दौड के ओपन में रविंद्र और तुनश्री ने मारी बाजी

विभिन्न आयु वर्ग के 5-5 विजेताओं को किया पुरस्कृत
देहरादून। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में जिला खेल कार्यालय की ओर से आयोजित क्रास कंट्री दौड के ओपन पुरूष में रविंद्र सिंह राणा और ओपन महिला में तुनश्री ने बाजी मारी।
गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में रविवार को पवेलियन ग्राउंड में अंडर-14, अंडर-18 बालक-बालिका, ओपन एवं वैटरन, पुरूष व महिला 40 प्लस आयुवर्ग की क्रास कंट्री दौड का आयोजन किया। दौड का शुभारंभ मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय एथलीट प्रीतम बिंद, विशिष्ट अतिथि जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी प्रमोद पांडे ने फ्लैग आफ कर किया। क्रास कंट्री दौड़ पवेलियन ग्राउंड से प्रारंभ होकर कनक चौक, एस्लेहाॅल चौक, कहल चौक, दिलाराम चौक व ब्रह्मकमल चौक से वापस होते हुए पवेलियन ग्राउंड में पहुंचकर समाप्त हुई। दौड के अंडर-14 बालक वर्ग में अंकित, अभिमन्यु क्षेत्री, अनुज नेगी, राॅकी व जतिन डगराल, बालिका वर्ग में गायत्री, गौरी रावत, अवतिका, दिवांषी देवरानी व आस्था ने क्रमशः प्रथम से पांचवां स्थान प्राप्त किया। अंडर-16 बालक वर्ग में सिद्धार्थ बिष्ट, प्रिंस सिंह, अभिजीत कुमार, अंशुमन खत्री व प्रशांत, बालिका वर्ग में वैश्णवी, सिमरन, अंशिका, अपूर्णा चैधरी, साक्षी अधिकारी, ओपन पुरूष में रविंद्र सिंह राणा, रोहित, मुकेश, अंकित पंवार, मोहित पासवान, ओपन महिला वर्ग में तुनश्री, भैरवी, अलका, निक्की कुमारी ने क्रमशः प्रथम से पंचम स्थान हासिल किया। वैटरन पुरूष 40 प्लस में सबल सिंह, मनीश शर्मा, मुकेश राणा, अनिल यादव व शशि दिवाकर, वैटरन महिला 40 प्लस में लीला साह, तेजिन्दर कौर, कांति, ज्योत्सना व कांति मनिते ने क्रमशः प्रथम से पंचम स्थान हासिल किया।
विभिन्न आयु वर्ग के प्रथम पांच-पांच विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर प्रभारी जिला क्रीडा अधिकारी रविंद्र भंडारी सहित प्रशिक्षक मौजूद रहे।
———————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *