खेल

इंडियन राउंड 30 मीटर में सुदामा और सानिया रहे अव्वल

राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का समापन
देहरादून।  युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से मुख्यमंत्री चैंपियन ट्राफी के राज्य स्तरीय प्रथम चरण के तीरंदाजी प्रतियोगिता में इंडियन राउंड 30 मीटर में देहरादून के सुदामा कुमार और सानिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया
महाराणा प्रताप स्पोट्र्स कालेज में चल रही तीरंदाजी प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग के इंडियन राउंड 40 मीटर बालिका वर्ग में देहरादूरन की सानिया, ज्योति व हरिद्वार की दिया ने क्रमषः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इंडियन राउंड 30 मीटर बालक-बालिका वर्ग में देहरादून के सुदामा कुमार और सानिया ने प्रथम, उधमसिंहनगर के रूद्रप्रताप व हरिद्वार की दिया ने द्वितीय और देहरादून के अक्षत षर्मा व अल्मोडा की तनुजा ने तृतीय स्थान ्रप्राप्त किया। ओलंपिक राउंड के बालिका वर्ग में देहरादून की ज्योति, सानिया व दिया क्रमषः प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। इंडियरन राउंड टीम इवेंट में देहरादून की सानिया, ज्योति, अनिन्दिता व रिज्जायी ने प्रथम, अल्मोडा की तनुजा, चित्रागंदा व रंजिता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ओलंपिक राउंड में हरिद्वार के युवराज चैहान, देहरादून की मानसी डुगलान ने प्रथम, हरिद्वार के यष रावत व पौडी के अनन्या बिश्ट ने द्वितीय व देहरादून के सत्यम वर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया। रिकर्व 70 मीटर में हरिद्वार ने युवराज चैहान, पौडी के अनन्या बिश्ट ने प्रथम, देहरादून के सत्यम वर्मा व देहरादून की मानसी डुकलान ने द्वितीय और हरिद्वार के यष रावत ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विजेता खिलाडियों को मुख्य प्रषासनिक अधिकारी एमएम पांडेय व जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रमोद पांडेय ने मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान किए।
इस अवसर पर अपर निदेषक आरसी डिमरी, संयुक्त निदेषक अजय कुमार अग्रवाल, उपनिदेषक षक्ति सिंह, एसके जयराज, दीप्ति जोषी, महाराणा प्रताप स्पोट्र्स कालेज के प्रधानाचार्य राजेष मंमगाई, युवा कल्याण अधिकारी प्रमोद चंद्र पांडे, जिला क्रीडाधिकारी रविंद्र भंडारी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मनोज कापडी, मो इमरान, संदीप वर्मा, निखिल भारती, प्रेरणा तिवारी आदि मौजूद थे।
——————————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *