नेशनल पैरा पावरलिफ्टिंग में उत्तराखंड ने जीते दो पदक
देहरादून। हरिद्वार में आयोजित हुई राष्ट्रीय पैरा पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में उत्तराखंड टीम ने शानदार प्रदर्शन कर दो पदक अपने नाम किए। 49 किग्रा में भारती अग्रवाल ने सिल्वर और 54 किग्रा भार वर्ग में मानिक आर्य ने ब्रांज मेडल हासिल किया।
पैरालिंपिक कमेटी आॅफ इंडिया व पैरालिंपिक एसोसिएशन आफ उत्तराखंड की ओर से राष्ट्रीय पैरा पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन 16 से 18 जनवरी तक हरिद्वार में आयोजित हुई। जिसमें राज्य की पैरा पावरलिफ्टिंग टीम ने भी प्रतिभाग किया। जिसमें उत्तराखंड के खिलाडियों ने शानदार प्रदर्शन कर दो पदक जीते। पैरालिंपिक एसोसिएशन उत्तराखंड के सचिव अमिता देवी ने बताया कि 49 किग्रा में भारती अग्रवाल ने सिल्वर मेडल और 54 किग्रा में मानिक आर्य ने ब्रांज मेडल प्राप्त किया। पैरालिंपिक एसोसिएशन उत्तराखंड के पदाधिकारियों ने इस उपलब्धि पर दोनों खिलाडियों को शुभकामनाएं दी।
————————-
