हॉकी प्रतियोगिता को जनपद स्तरीय चयन ट्रायल 18 को
देहरादून। अंडर-18 बालिका वर्ग की राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए जनपद स्तरीय चयन ट्रायल 18 जनवरी को अपराह्न 12 बजे से पवेलियन ग्राउंड में होंगे।
जिला खेल कार्यालय हरिद्वार द्वारा अंडर-18 बालिका वर्ग की राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 30 जनवरी से 2 फरवरी तक वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम योगस्थली खेल परिसर रोशनाबाद हरिद्वार में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के लिए जनपद स्तरीय चयन ट्रायल 18 जनवरी को पवेलियन ग्राउंड में आयोजित किए जाएंगे। प्रभारी जिला क्रीडा अधिकारी रविंद्र भंडारी ने बताया कि चयन ट्रायल में प्रतिभाग करने वाले खिलाड्ी को दो पासपोर्ट साईज फोटो, आधार कार्ड, स्थाई निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति साथ में लाना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए हॉकी प्रशिक्षक अमित कटारिया से संपर्क कर सकते हैं।
——————-
