ब्रदर्स क्लब और महाराणा प्रताप स्पोट्र्स कालेज पहुंची क्वार्टर फाइनल में
देहरादून। देहरादून डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग के प्री क्वार्टर फाइनल में ब्रदर्स क्लब और महाराणा प्रताप स्पोट्र्स कालेज ने जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल मे प्रवेश किया।
क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड की ओर से चल रही क्रिकेट लीग में शुक्रवार को दो प्री क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। महाराणा प्रताप स्पोट्र्स कालेज ग्राउंड में कीमतीलाल स्पोट्र्स और महाराणा प्रताप स्पोट्र्स कालेज के बीच मैच खेला गया। टाॅस जीतकर महाराणा प्रताप स्पोट्र्स कालेज ने क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी कर कीमती लाल स्पोट्र्स की टीम ने 40 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए। जिसमें शौर्य चैहान ने 52, सत्या ने नाबाद 60, डी शर्मा ने 55 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली। महाराणा प्रताप स्पोट्र्स कालेज के लिए गौरव नेगी व सन्नी कश्यप ने 2-2 विकेट, प्रदीप चमोली, प्रशांत चैहान, जन्मेजय जोशी ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में महाराणा प्रताप स्पोट्र्स कालेज की टीम ने 34.2 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर 4 विकेट से जीत दर्ज की। शोभित ने 60, अभिषेक रावत ने 50, समीर राय ने 28, प्रशांत चैहान ने नाबाद 20 रन बनाए। कीमती लाल स्पोट्र्स के लिए शौर्य चैहान ने 4, सत्या व अभी ने 1-1 विकेट चटकाया।
जीडी गोयंका क्रिकेट ग्राउंड में ब्रदर्स क्लब और जीएसआर क्रिकेट एकेडमी के बीच खेले गए मुकाबले में ब्रदर्स क्लब ने 23 रनों से जीत हासिल कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर ब्रदर्स क्लब ने बल्लेबाजी कर ब्रदर्स क्लब ने 40 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 385 रन का स्कोर बनाया। जिसमें गौरव चैधरी ने 105 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। इसके अलावा अभिषेक ने 77, निखिल पंुंडीर ने 70, आदित्य तोमर ने 50, शुभ तोमर ने 46 रन की पारी खेली। जीएसआर क्रिकेट एकेडमी के लिए सुमित मखलोगा ने 2, कृष्णा कुमार, उत्कर्ष, हर्षवर्धन सिंह ने 1-1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीएसआर क्रिकेट एकेडमी की टीम 40 ओवर में 8 विकेट पर 362 रन ही बना सकी। अमन पी सिंह ने 165 व आदित्य श्रीवास्तव ने 120 रन की शतकीय पारी खेली। ब्रदर्स क्लब की ओर से निखिल पंुडीर, रघु चैहान ने 2-2, आदित्य तोमर, अभिषेक व विनय ने 1-1 विकेट चटकाया।
—————————
