देहरादून

हर्षल फाउंडेशन चलाएगा ब्रेस्ट एवं सर्वाइकल कैंसर जागरूकता अभियान

देहरादून। उत्तराखंड राज्य की रजत जयंती (25 वर्ष) पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सामाजिक संस्था हर्षल फाउंडेशन नौ नवम्बर से ब्रेस्ट कैंसर एवं सर्वाइकल कैंसर जागरूकता अभियान की शुरुआत करेगा। अभियान का उद्देश्य महिलाओं में कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाना और सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु वैक्सीन उपलब्ध कराना है।

सोमवार को प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में संस्था की ट्रस्टी सेक्रेटरी श्रीमती रमा गोयल ने कहा कि विशेष अभियान का शुभारंभ नौ नवम्बर को आर्य कन्या गुरुकुल, राजपुर रोड देहरादून में किया जाएगा जिसमें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न स्कूलों की छात्राएँ उपस्थित रहेंगी। यह अभियान पूरे साल भर तक चलेगा। उन्होंने कहा कि हर्षल फाउंडेशन पिछले 25 वर्षों से दिव्यांगों के पुनर्वास, सशक्तिकरण एवं सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है। संस्था द्वारा समय-समय पर दिव्यांग सहायता शिविरों, कृत्रिम अंग वितरण कार्यक्रमों और महिला उद्यमियों के लिए प्रशिक्षण एवं प्रदर्शनियों का आयोजन किया गया है जिससे अनेक लोगों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है। श्रीमती गोयल ने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से निपटने के लिए समय पर जानकारी, जाँच और वैक्सीनेशन अत्यंत आवश्यक है। इसलिए अभियान न केवल महिलाओं के शारीरिक स्वास्थ्य के लिए, बल्कि उनके मानसिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण पहल है

इस मौके पर कल्पना अग्रवाल कर्नल मन्हास, विजय कथूरिया, इन्द्रेश गोयल मौजूद रहे।

—————————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *