खेल

एस्ट्रोन एफसी और दून वैली सेमीफाइनल में

पांचवां कर्नल आरसी शर्मा मेमोरियल दून सॉकर कप
देहरादून। पांचवें कर्नल आरसी शर्मा मेमोरियल दून सॉकर कप में एस्ट्रोन एफसी ने राजपुर एफसी को 3-2 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। दूसरे मैच में दून वैली ने कड़े संघर्ष में सिटी यंग्स को 1-0 से हराकर अंतिम चार मे जगह बनाई।
पवेलियन मैदान में चल रहे टूर्नामेंट में शुक्रवार को एस्ट्रोन एफसी व राजपुर एफसी के बीच तीसरा क्वार्टर फाइनल खेला गया। 11वें मिनट में राजपुर एफसी के फॉरवर्ड अल्बर्ट ने गोल दागकर टीम को 1-0 से आगे कर दिया। 34वें मिनट में राजपुर एफसी के डिफेंडर द्वारा अपने गोलक्षेत्र में फाउल करने पर रेफरी ने एस्ट्रोन एफसी को पेनल्टी दे दी। एस्ट्रोन के बतिस्ता ने मौके को भुनाते हुए स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। एक मिनट बाद ही एक बार फिर एस्ट्रोन एफसी को पेनल्टी मिली। जिसपर बतिस्ता ने गोल दागते हुए टीम को 2-1 से आगे कर दिया। मध्यांतर के बाद भी दोनों टीमों ने तेज खेल दिखाया। 40वें मिनट में राजपुर एफसी के अभय ने गोल कर एक बार मैच 2-2 से बराबरी पर ला दिया। 58वें मिनट में प्रिंस ने गोल दाग एस्ट्रोन एफसी को 3-2 से जीत दिला दी। राजपुर एफसी के अल्बर्ट को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
दून वैली व सिटी यंग्स के बीच खेला गया चौथा क्वार्टर फाइनल संघर्षपूर्ण रहा। हालांकि, सफलता दून वैली को मिली। 19वें मिनट में दून वैली के फॉरवर्ड रवि ने विपक्षी डी में मिले पास को गोल में तब्दील कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। मध्यांतर के बाद सिटी यंग्स ने बराबरी पर आने के कई प्रयास किए, लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया। निर्धारित समय तक यही स्थिति रही। दून वैली के रवि को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

———————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *