यूपीएल में चलेगा सिंगर बादशाह और नीति मोहन का जादू
यूपीएल के उद्घाटन पर उत्तराखंड के लोकगायक देंगे प्रस्तुति
23 सितंबर से राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शुरू हो रहा यूपीएल
देहरादून। 23 सितंबर से राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले उत्तराखंड प्रीमियर लीग (यूपीएल) में क्रिकेट के साथ गीत संगीत और नृत्य का भी तड$का लगेगा। बॉलीवुड सिंगर बादशाह और नीति मोहन यूपीएल में अपनी शानदार प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा उत्तराखंड के लोक गायक रुहान भारद्वाज, लोकगायिका करिश्मा शाह, अज्जू तोमर, अजय चौहान और सना सुल्तान मंच पर प्रस्तुति देंगे।
23 सितंबर से राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में यूपीएल सीजन—2 शुरू होने जा रहा है। मैदान में क्रिकेट के साथ इस सीजन में गीत संगीत की धमाकेदार प्रस्तुति होगी। रविवार को राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम के हॉल में प्रेसवार्ता में सीएयू की सचिव किरन रौतेला वर्मा ने बताया कि यूपीएल का उद््घाटन 23 सितंबर को शानदार नाइट में इंटरनेशनल सेंसेशन एलनाज नौरोजी सीजन की शुरूआत करेगे। उनके साथ गढ़वाली गायक रुहान भारद्वाज और करिश्मा शाह, अंज्जू तोमर, अजय चौहान प्रस्तुति देकर उत्तराखंड के लोक संस्कृति की छटा बिखेरेगी। इसके अलावा सना सुल्तान भी मंच पर डांस शो प्रस्तुत करेंगे।
महिला यूपीएल के फाइनल में बॉलीवुड गायिका नीति मोहन धमाल मचाने आ रहे है। पांच अक्टूबर पुरुष यूपीएल के फाइनल के समापन में बॉलीवुड सिंगर बादशाह अपनी धमाकेदार प्रस्तुति से दर्शकों को झुमाएंगे।
इस अवसर पर सीएयू अध्यक्ष दीपक मेहरा, यूपीएल अध्यक्ष सुनील कुमार जोशी, यूपीएल कोषाध्यक्ष मानस मेगवाल, स्पार्क स्पोटर््स एंड एंटरटेनमेंट के संस्थापक राजीव खन्ना मौजूद थे।
-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—
