देहरादून

रंगोत्सव में गीत व नृत्य की सुंदर प्रस्तुति

देहरादून। नूपुर डांस एकेडमी व अमर शहीद रघुनंदन शर्मा मेमोरियल फाउंडेशन के तत्वावधान में रंगोत्सव 2026 का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती प्रीति शुक्ला वरिष्ठ नेत्री विश्व हिंदू परिषद, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी श्रीमती सुमन नागलिया, एडवोकेट नूपुर शर्मा गुप्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष व निदेशक, इंजीनियर आराध्या कुमार राष्ट्रीय सचिव ,प्रकल्प प्रमुख नम्रता सिमरिया द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया। वंदे मातरम का गायन संस्था की कार्यकारिणी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट श्रीमती नूपुर गुप्ता ने कहा कि अमर शहीद रघुनंदन शर्मा मेमोरियल फाउंडेशन की स्थापना अमर शहीद रघुनंदन शर्मा जी की प्रेरणा से हुई, वह एक अत्यंत बहादुर निर्भीक व ईमानदार पुलिस अधिकारी थे जो 25 वर्ष की अल्पायु में वीरगति को प्राप्त हो गए थे ।संस्था पर्यावरण ,जल संचय ,उपभोक्ता संरक्षण, वन्य जीव संरक्षण ,स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, बाल विकास, भारतीय संस्कृति एवं संस्कार आदि क्षेत्रों में जन जागरण कार्यक्रम चलाती है। भारतीय संस्कृति और संस्कार प्रकल्प के अंतर्गत बसंत उत्सव ,रंगोत्सव तीजोत्सव आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। आप सभी को रंगों का त्योहार होली की अनंत शुभकामनाएं व महिला दिवस पर सभी बहनों को बहुत-बहुत बधाई।

इसके पश्चात स्वाति सिंह ने होली आई रे गीत, संस्था के अध्यक्ष व नूपुर डांस एकेडमी की निदेशक एडवोकेट नूपुर शर्मा गुप्ता ने मोहे रंग दो लाल पर नृत्य की सुंदर लयात्मक व मनभावन प्रस्तुति दी। सविता गुप्ता ने रंग दे गुलाल मोहे गीत पर , ईस्वी ने होली के रंग मां पर प्रस्तुति दी। एडवोकेट नूपुर शर्मा द्वारा ब्रजभाषा के होली गीत आज ब्रज में होली रे रसिया को सुंदर व सुरीले स्वर में प्रस्तुत किया गया। नम्रता सिमरिया ,बाला गोयल व मधु शर्मा द्वारा प्रस्तुत चुटकुले पर सभी लोग हंस-हंसकर लोटपोट हो गए। श्रीमती रूबी जेम्स ने लोकगीत होली कैसे खेलूं प्रस्तुत किया।मुख्य अतिथि प्रीति शुक्ला ने कहा कि सनातन धर्म जीवन में भक्ति ,शक्ति के साथ उमंग व उल्लास पर्वों के माध्यम से भरता है। बसंत उत्सव, होली,नवरात्रि ,दीपावली आदि पर्व जीवन में खुशियां भर देते हैं।  विशिष्ट अतिथि साईं धाम की निर्देशक श्रीमती सुमन नागलिया ने कहा कि ईश्वर समस्त संसार में सर्वत्र व्याप्त है और सभी प्राणियों की प्रसन्नता व सुरक्षा में इसको महसूस किया जा सकता है।
कार्यक्रम का सुंदर संचालन कार्यकारिणी सदस्य मंजेश कुमारी द्वारा किया गया। प्रकल्प प्रमुख नम्रता सिमरिया द्वारा सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रद्धा थपलियाल, सीता देव, पिंकी बिष्ट, प्रभा गुप्ता, नीलम सिंह ,शिप्रा नर्गस, मधु शर्मा ,साधना सिंह ,राखी वर्मा, रूबी जेम्स ,अनिल गुप्ता आदि मौजूद रहे।

———————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *