खेल

देहरादून डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग : समर्थ सेमवाल ने जड़ा दोहरा शतक

दून स्ट्राइकर्स की 245 रनों से शानदार जीत
देहरादून। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड की ओर से चल रही देहरादून डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग में गुरूवार को रामराज क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड में खेले गए क्रिकेट लीग में दून स्ट्राइकर्स क्रिकेट क्लब के सलामी बल्लेबाज समर्थ सेमवाल ने दोहरा शतक लगाकर श्री सिद्धि विनायक क्रिकेट एकेडमी को 245 रनों से करारी शिकस्त दी।
टाॅस जीतकर दून स्ट्राइकर्स क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 40 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 366 रनों को बडा स्कोर खडा किया। सलामी बल्लेबाज समर्थ सेमवाल ने 126 गेंदों में 27 चैके 6 छक्के की मदद से नाबाद 201 रन बनाकर दोहरा शतक लगाया। सुधांषु कुंवर ने नाबाद 124 रन बनाकर शतकीय पारी खेली। श्री सिद्धिविनायक क्रिकेट एकेडमी की ओर से दीपक वर्मा ने एक विकेट लिया। विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्री सिद्धिविनायक क्रिकेट एकेडमी की टीम 121 रनों के स्कोर पर ढेर हो गयी। योगेश कुमार ने 40, वासु वर्मा ने 23, वैभव ने 20 के अलावा कोई भी खिलाडी दहाई का आंकडा नहीं छू पाया। दून स्ट्राइकर्स के लिए अभिषेक मिश्रा ने 4, स्मित सहगल, निखिल सनन ने 2-2 विकेट झटके।

गुरूकुल क्रिकेट एकेडमी की छह विकेट से शानदार जीत
देहरादून। क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड की ओर से आयोजित देहरादून डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग में गुरूकुल क्रिकेट एकेडमी ने महाराणा प्रताप स्पोटर्स कालेज को छह विकेट से शिकस्त दी।
आयुश क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड.1 में गुरूवार को महाराणा प्रताप स्पोट्र्स कालेज और गुरूकुल क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच खेला गया। टाॅस जीतकर महाराणा प्रताप स्पोट्र्स कालेज ने पहले खेलते हुए 29.3 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 146 रन बनाए। तुषार सेठी ने 28, प्रशांत चैहान ने 24, कप्तान सन्नी कश्यप ने 23 रनों का सर्वाधिक योगदान दिया। गुरूकुल क्रिकेट एकेडमी के लिए अंशुल कुमार ने 4, तनुश काला ने 3 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरूकुल क्रिकेट एकेडमी ने 24.5 ओवर में चार विकेट गंवाकर 147 रन बनाकर छह विकेट से जीत दर्ज की। फरान चौहान ने नाबाद 73 रनों की शानदार अर्द्धशतकीय पारी खेली। अयान अली ने 39 व प्रियांशु ने 25 रनों का योगदान दियाा। महाराणा प्रताप स्पोट्र्स कालेज की ओर से जन्मेजय जोशी व प्रदीप चमोली ने 2-2 विकेट चटकाए।
…………………………………….

यूपीईएस ने अभिमन्यू क्रिकेट एकेडमी को 10 विकेट से रौंदा
राव स्पोटिंग क्लब ने आईटीएम को हराया
देहरादून। ब्राइट फ्यूचर क्रिकेट एकेडमी में हुए क्रिकेट लीग में यूपीईएस ने अभिमन्यू क्रिकेट एकेडमी को 10 विकेट से शिकस्त दी।
गुरूवार को क्रिकेट मैदान में अभिमन्यू क्रिकेट एकेडमी और यूपीईएस के बीच मैच खेला गया। टाॅस जीतकर अभिमन्यू क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी कर 16.5 ओवर में 75 रन के स्कोर पर सिमट गयी। विहान वत्स के 21 रन के अलावा कोई भी खिलाडी दहाई का आंकडा नहीं छू सका। यूपीईएस की ओर से अभय क्षेत्री और हिमांशु बिष्ट ने 3-3, विशाल सैनी ने 2 विकेट चटकाए। आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपीईएस की टीम 7.2 ओवर में विना कोई विकेट गंवाए जीत हासिल कर ली। प्रियांशु खंडूरी ने नाबाद 51, अभिनव बिष्ट ने नाबाद 19 रन बनाए।
जीडी गोयंका क्रिकेट ग्राउंड में राव स्पोर्टिंग क्लब और आईटीएम के बीच खेले गए मैच में राव स्पोर्टिंग क्लब ने 127 रनों से जीत दर्ज की। राव स्पोर्टिंग क्लब ने 43 ओवर में नौ विकेट पर 255 रन बनाए। तनुश गुसाई ने 47, अनुराग ने 39, प्रियांशु डबराल ने 29, आदर्श यादव ने 26 रन टीम के लिए जोडे। आईटीएम के लिए एसएस चावला ने 3 विकेट झटके। जवाब में आईटीएम की टीम 29.3 ओवर में 128 रनों पर सिमट गयी। मणी यादव ने सर्वाधिक 48 रन, व्यास माकिन ने 25 बनाए। राव स्पोर्टिंग क्लब की ओर से अभिषेक रोशन ने घातक गेंदबाजी कर 6 विकेट चटकाए।
————————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *