देहरादून

यहां ट्राली में फंसे विधायक किशोर उपाध्याय सहित कई यात्री

देहरादून। सिद्धपीठ सुरकंडा माता के दर्शन करने के बाद कार्यकर्ताओं के साथ रोपवे ट्रॉली से वापस आ रहे टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय हवा में लटके रहे। इस दौरान विधायक समेत अन्य लोगों की जान हलक में अटकी रही। टेक्निकल टीम ने किसी तरह खामी को ठीक करते हुए रोपवे शुरू कराया, जिसके बाद विधायक और अन्य लोग सकुशल उतरे। रविवार दोपहर टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय कार्यकर्ताओं के साथ सिद्धपीठ मां सुरकंडा के दर्शन के लिए ट्रॉली से मंदिर पहुंचे। पूजा-अर्चना करने के बाद वह लौट रहे थे। सायं करीब पौने 5 बजे रोपवे की सभी ट्रॉलियां जैसे ही टावर नंबर 4 के पास पहुंचीं तो अचानक से बंद हो गई, जिससे विधायक समेत यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। करीब 25 मिनट के तक सभी लोग ट्रॉली के साथ हवा में फंसे रहे। बताया जा रहा है कि रोपवे का एलाइनमेंट आउट होने की वजह से यह घटना हुई।

————————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *