साहित्य

गोष्ठी में हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार पर जोर

ऋषिकेश। हिन्दी साहित्य भारती उत्तराखण्ड प्रदेश की विचार गोष्ठी डाॅ० कविता भटृ ’शैलपुत्री’ प्रदेश अध्यक्षा हिन्दी साहित्य भारती(अंतरराष्ट्रीय) उत्तराखण्ड की अध्यक्षता में ढालवाला मुनिकीरेती (ऋषिकेश) में संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ  मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। सविता रतूड़ी ने सरस्वती वंदना का गायन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाॅ० रविंद्र शुक्ल (पूर्व शिक्षामंत्री उत्तरप्रदेश सरकार) व राष्ट्रीय अध्यक्ष हिन्दी साहित्य भारती तथा विशिष्ट अतिथि डाॅ० रामविनय,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हिन्दी साहित्य भारती,आशाराम व्यास, घनश्याम नौटियाल, डाॅ० प्रदीप भारद्वाज, गजेंद्र कण्डियाल, बेलीराम कन्सवाल (हिंदी साहित्य भारती प्रदेश संयुक्त मंत्री) कृष्णा नन्द नौटियाल थे।
राधा मैंदोली ने वंदना एवं महिला कलाकारों ने मांगल गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व शिक्षा मंत्री डाॅ० रविंद्र शुक्ल द्वारा हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार के लिए सभी के सहयोग की अपेक्षा की एवं स्वयं द्वारा अपने स्तर से पूर्ण प्रयास करने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने आने वाली पीढ़ी को सनातन धर्म का प्रचार एवं हिंदी भाषा को विशेष महत्व देने के लिए प्रेरित किया।
डाॅ० कविता भटृ ’शैलपुत्री’ प्रदेश अध्यक्षा हिन्दी साहित्य भारती उत्तराखण्ड ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार प्रकट किया। इस अवसर पर राजेश जोशी(अध्यक्ष उत्तरकाशी) भगत सिंह राणा, (अध्यक्ष चमोली) नंदन सिंह राणा, रामकृष्ण पोखरियाल,सतेन्द्र चौहान, विजयलक्ष्मी डबराल (अध्यक्षा टिहरी), भरत लाल बडोनी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन आचार्य सन्तोष चंद्र व्यास (जिलाध्यक्ष देहरादून) ने किया।

——————————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *