देहरादून फ्री बिजली देने वाले बयान से पलटे हरक सिंह July 13, 2021 Devbhumi Times 251 Views देहरादून। उपभोक्ताओं को हर माह 100 यूनिट बिजली मुफ़्त देने की घोषणा से ऊर्जा मंत्री ने पल्टी लार ली है और राज्य के वाशिंदों को 100 यूनिट बिजली देने के अपनी घोषणा से मंत्री हरक सिंह रावत के सुर बदल गए हैं। डॉ रावत ने कहा कि मुफ़्त की कोई घोषणा नही की गई थी,बल्कि मुफ्त बिजली देने को लेकर ऊर्जा निगम को प्रस्ताव बनाने के लिए कहा गया , जिस पर फ़ैसला कैबेनेट बैठक में किया जाना है। गौरतलब है कि गत सप्ताह ऊर्जा मंत्री डॉ हरक सिंह रावत ने ऊर्जा भवन में ऊर्जा निगम के अधिकारियों की बैठक ली थी जिसके बाद उन्होंने मीडिया से कहा था कि राज्य के करीब 13 लाख घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को हर माह 100 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। इसके अलावा 100 से 200 यूनिट बिजली वालों को 50 प्रतिशत सब्सिडी देने की बात कही थी। ————————-